मध्य प्रदेश के Home Minister ने ‘मधुबन’ गाने को लेकर Sunny Leone को दी धमकी, कहा 3 दिन में वीडियो हटाए वरना…

हम सभी जानते हैं कि बॉलीवुड और विवादों का रिश्ता बहुत पुराना है। हर हफ्ते कुछ ना कुछ नया विवाद सामने आता रहता है,और शायद इसी वजह से हमारे यहां पर बॉलीवुड और बॉलीवुड के सितारे हमेशा खबरों में बने रहते हैं। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें मध्य प्रदेश के Home Minister ने Sunny Leone को एक गाने के लिए धमकी दे डाली।

Sunny Leone Madhuban Home Minister 2

अभिनेत्री Sunny Leone के नए गाने ‘मधुबन’ ने उनके लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। मध्य प्रदेश के Home minister नरोत्तम मिश्रा ने इस गाने में Sunny Leone के डांस को अश्लील बताते हुए संगीतकार शारिब तोशी और अभिनेत्री सनी लियोन को चेतावनी दी है। 

Sunny Leone Madhuban Home Minister 2

नरोत्तम मिश्रा ने इसे हिंदुत्व के खिलाफ साजिश बताते हुए संगीतकार शारिब तोशी से इस गाने की वीडियो हटाने को कहा। उनका कहना है कि सनी लियोन का डांस ‘राधा मां’ का अपमान प्रतीत होता है। उन्होंने सनी लियोनी और शारिब तोशी को 3 दिन का समय देते हुए कहां कि “यदि गाना नहीं हटाया गया तो उन पर कार्यवाही की जाएगी।” यह पहली बार नहीं है जब इस गाने पर सवाल खड़े किए गए हैं। इससे पहले मथुरा के पुजारियों ने भी इस गाने के वीडियो पर आपत्ति जताते हुए इसे हिंदु धर्म का अपमान बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *