कहते हैं,इश्क और जंग में सब कुछ जायज है। पर क्या हो, जब इश्क करने वालो को अपने ही परिजनों के खिलाफ जंग लड़ना पड़े। नई दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में एक युवक को प्रेम विवाह (Love Marriage) करना भारी पड़ गया। देश की राजधानी दिल्ली से संगीन और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।
![](https://i0.wp.com/banarasians.in/wp-content/uploads/2021/12/image_editor_output_image-1101010392-1640450715192.jpg?resize=979%2C589&ssl=1)
22 वर्षीय रमन अपने परिवार के साथ रघुवीर नगर इलाके में रहता है। 2019 में रमन को सागरपुर इलाके की एक युवती से प्रेम हो गया। दोनों शादी करना चाहते थे परंतु युवती के घर वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। परिजनों को लाख मनाने के बाद भी जब वह राजी नहीं हुए, तब दोनों ने भाग कर शादी करने का फैसला लिया। शादी करने के लिए 15 दिन पहले घर छोड़कर जयपुर चले गए।
![](https://i0.wp.com/banarasians.in/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211225-WA0060.jpg?resize=850%2C450&ssl=1)
22 दिसंबर को दिल्ली लौट कर रमन अपनी पत्नी के साथ रजौरी गार्डन थाने गया। जहा युवती के परिजन पहले से दोनो का इंतजार कर रहे थे। दोनों के थाने से बाहर निकलते ही युवती के परिजन रमन का अपहरण कर उसे सागरपुर ले गए। सागरपुर पहुंच पहले तो युवती के पिता और भाई ने रमन की जम कर पिटाई की फिर उसका गुप्तांग काट उसे नाले के किनारे फेक दिया।
![](https://i0.wp.com/banarasians.in/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211225-WA0063.jpg?resize=1068%2C601&ssl=1)
घटना की खबर मिलते ही रमन का भाई मौके पर पहुंचा जहा से उसे अधमरे हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल भी ऐसा जहा पहले से हड़ताल थी जिस कारण रमन को भर्ती नही किया जा सका । गंभीर हालत में उसे सफदरगंज अस्पताल ले जाया गया, जहा उसका इलाज जारी है।
इलाज के दौरान रमन के परिजन ने आरोप लगाया कि रमन का अपहरण राजौरी गार्डन थाने के सामने से किया गया।
![](https://i0.wp.com/banarasians.in/wp-content/uploads/2021/12/images-2021-12-25T221747.655.jpeg?resize=769%2C513&ssl=1)
परिजनों का पुलिस प्रशासन की ओर गुस्सा देखते हुए, एडिशनल डीसीपी प्रशांत प्रिय गौतम ने बताया कि युवती के परिजनों के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज की गई है, जिसमें उन पर हत्या के प्रयास और अपहरण के आरोप में धाराएं लगाई गई हैं।