61 साल के बॉयफ्रेंड को ज्यादा बोलना पड़ा भारी गर्लफ्रेंड ने ड्रिंक में मिला के दे दिया जहर…

प्यार में एक-दूसरे के लिए जीने-मरने की कसमें खाने वाले कपल्स बहुत सुना और देखा है और आपने ये भी सुना होगा कि प्यार में कपल्स चाहते हैं कि वो सिर्फ एक-दूसरे से ही बात करते रहें जिससे उनके relationship काफ़ी हद तक ख़ुशनुमा और सुखी रहे पर क्या कभी ऐसा सुना है कि अपने बॉयफ्रेंड के ज्यादा बोलने की आदत से परेशान होकर गर्लफ्रेंड ने उसे जहर पिला दिया हो ऐसा सुनकर थोड़ा अजीब लगे रहा होगा लेकिन अमेरिका के फ्लोरिडा में ऐसी ही एक घटना हुई है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला |

ye lijiye zeher pee lijiye

अमेरिका के फ़्लोरिडा में एक बेहद चौंकाने वाली घटना घटी है। यहां एक गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड को सिर्फ इसलिए जहर दे दिया क्योंकि वह बोलता बहुत था।महिला का नाम एल्विस पैरिश जिनकी उम्र 54 वर्ष है उनके बॉयफ्रेंड विलियम कार्टर जिनकी उम्र 61 वर्ष के साथ रहती है।

एक दिन बात इतनी बढ़ गयी कि एल्विस ने विलियम के लेमनेड में जहर मिलाकर उसे पिला दिया. जहर का असर होने के बाद जब विलियम की तबीयत खराब होने लगी तो एल्विस घबराकर पुलिस को फ़ोन किया और पूरे वाक़िये को बताया । सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर विलियम को अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया. फिलहाल विलियम अभी खतरे से बाहर है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

पीड़ित बॉयफ्रेंड का बयान है कि लेमनेड ड्रिंक पीते हुए उन्हें अजीब लग रहा था, लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी गर्लफ्रेंड उन्हें जहर दे देगी। इस घटना के बाद पुलिस ने गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *