गोरखपुर: बीच वरमाला में प्रेमी ने स्टेज पर चढ़कर दूल्हे के सामने सिंदूर से भरी दुल्हन की मांग, वीडियो वायरल

दिसंबर का महीना है ठंडी अपनी रफ्तार पकड़ रही है और साथ ही साथ शादियों का सीजन भी अपने जोर पर है। शादियों का सीजन बहुतों के लिए दावत उड़ाने का एक मौका होता है जहां अच्छी खासी ठंड में लोग एक शामियाने में इकट्ठा होते हैं और गरमा गरम भोजन का आनंद लेते हैं लेकिन साथ ही इस सीजन बहुत से दिलों को बेरहमी से तोड़ भी देता है। ऐसा ही एक मामला गोरखपुर से सामने आया है।

वायरल वीडियो

मामला कुछ यूं है कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक युवक और युवती में काफी समय से प्रेम प्रसंग था और बीच में युवक कुछ दिनों पहले कमाने के लिए बाहर चला गया था और इसी भी युवती के घरवालों ने उसकी शादी तय कर दी, जब युवक को ये पता चला तो वो गांव वापस आया और शादी वाले दिन वरमाला के वक्त स्टेज पर चढ़कर दूल्हे के सामने ही दुल्हन के मांग में सिंदूर भरने का प्रयास करने लगा।

गोरखपुर
सिंदूर लगाने के कोशिश करता युवक

अचानक से हुए इस घटनाक्रम को देखकर घराती और बाराती स्तब्ध रह गए। यह सब होने के बाद लड़की भी प्रेमी से शादी की जिद करने लगी मामले को बिगड़ता देख दुल्हन के घर वालों ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस बुला ली। पुलिस ने मामले को संभालने के लिए पंचायत की मदद ली और ग्राम प्रधान एवं दोनों पक्षों की सहमति से सुबह दुल्हन की शादी दूल्हे के साथ कर कर उसे विदा कर दिया इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *