हरदोई: बेटी के 5 Boyfriends होने से नाराज मां ने अपने दो Boyfriends के साथ मिलकर बेटी को मौत के घाट उतारा..

प्यार के बारे में कहा गया है कि यह एक आग का दरिया है और डूब के जाना है और हमारे देश में प्यार करना और प्यार करके शादी कर लेना दोनों बहुत बड़ी बात मानी जाती है। अक्सर दो प्यार करने वालों के बीच घरवाले दीवार बनकर खड़े हो जाते हैं, लेकिन इस मामले में एक लड़की जिसके 5 Boyfriends थे, उसकी उसके मां ने अपने दो Boyfriends के साथ मिलकर हत्या कर दी।

जी हां सुनने में यह अजीबोगरीब लगने वाला मामला हरदोई का है जहा रहने वाली प्रतिभा के 5 बॉयफ्रेंड्स थे जिनसे वो बात करती थी। माँ बाप ने अपनी इज़्ज़त बचाने के लिए बहुत समझाया, धमकाया, डराया और पिटाई भी की लेकिन फिर भी वह नहीं मानी। मामला अपने हाथ से निकलता देख एक दिन आक्रोश में आकर उन्होंने बेटी का गला दबा दिया।

उसे मृत समझकर शव को ठिकाने लगाने के लिए माँ ने अपने दोनो बॉयफ्रेंड्स को बुलाया और अपने पति के साथ मिलकर चारो लाश को ठिकाने लगाने खेत में ले गये। इसी बीच लड़की को होश आ गया और पिता ने लड़की को होश में देख कर उसके गर्दन पर वार कर के गर्दन की हड्डी तोड़ दीं और मुँह को पैरो से कुचल कर दाँत तोड़ कर उसकी हत्या कर दी।

यह मामला कासिमपुर थाना क्षेत्र का है। खून से लतपथ शव को देख कर वहाँ के लोगों ने पुलिस स्टेशन में इस बात की सूचना अधीक्षक अजय कुमार को दी। पुलिस ने छानबीन कर शव की पुष्टि मजरा सरेरी के ग्राम किथवां की रहने वाली प्रतिभा के रूप में की। घटनास्थल पर एक कीपैड फोन बरामद हुआ। फ़ोन की छानबीन की गई तो पता चला कि यह फ़ोन उस लड़की के ब्वॉयफ्रेंड ने उसे बात करने के लिए दिया था। पुलिस ने माँ के संग तीनो आरोपियों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *