पुलिस अधिकारी के हत्यारे को Criminal judge Mariel Suarez ने जेल में किया किस, Video Viral होने पर दी सफाई, यहां देखे विडियो…

Argentina News: हम सभी ने सुना है की कानून अंधा होता है और ऐसा ही कुछ प्यार के लिए भी कहा जाता है कि प्यार भी अंधा होता है, और इन दोनो कहावतो की नजीर अर्जेंटीना की एक Criminal judge Mariel Suarez ने एक साथ दी है। अर्जेंटीना में हैरान कर देने वाला वाकिया हुआ जब हत्या के आरोप में जेल में बंद क्रिस्टियन बस्टोस (Cristian Bustos) के साथ क्रिमिनल जज मारियल सुआरेज़ (Criminal judge Mariel Suarez) के किस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा। 

यह महिला कोई आम इंसान नहीं बल्कि एक जज है जो सजा सुनाने वाले पैनल का हिस्सा थी। बताया जा रहा है कि मारियल ने ही कातिल को उम्र कैद की सजा सुनाई थी। हालांकि सुनवाई के दौरान जज ने क़ातिल की सज़ा का विरोध किया था। वही क्रिस्टियन बस्टोस अपने सौतेले बेटे और एक पुलिस अधिकारी की हत्या के मामले में सजा काट रहा है। वह अपने बेटे की हत्या के बाद ग़ायब हो गया था। पुलिस जब उसे पकड़ने गई उसी दौरान क्रिस्टियन ने गोली मारकर पुलिसकर्मी की हत्या कर दी थी।

वीडियो वायरल होने के बाद मारियल ने अपने सफ़ाई में कहा की की ‘वो क्रिस्टीयन पर एक किताब लिख रही हैं जिस पर बात करने वो जेल गई थी। वीडियो इसी दौरान हुई किसी एक मुलाकात की है। जज ने किस की बात को लेकर बयान देते हुए कहा है की वीडियो में कैमरे के गलत एंगल दिख रही है, किस वाली बात सच नहीं है। वीडियो में जज मारियल कैमरे की तरफ पीठ करके अपराधी क्रिस्टियल की तरफ झुकती दिखाई दे रही हैं। हालाकि पुलिस की माने तो मामले में जांच CCTV में कैद वीडियो के आधार पर की जा रही है। अपनी सफाई में उन्होंने आगे कहा की ‘अपनी बातचीत की गोपनियता बरकरार रखने के लिए वो क्रिस्टियन के इतने क़रीब गई थीं, ताकि वहां मौजूद लोग उनकी बातें न सुन सके’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *